बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता को मिली अहम जिम्मेदारी
punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 10:03 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा बीजेपी की बेबाक प्रवक्ता रंजीता मेहता को राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का मानद महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है।
रंजीता मेहता ने अपनी नियुक्ति पर राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढांडा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे बाल कल्याण परिषद में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी।
रंजीता मेहता दिसंबर 2020 में पंचकूला नगर निगम चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुई थीं। उसके बाद वह लगातार भाजपा के लिए कार्य कर रही थीं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके बाद वह लगातार विभिन्न मंचों पर विपक्षी दलों पर हमला बोलती नजर आई। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।
चंडीगढ़ निगम चुनाव में रंजीता निभा चुकी अहम जिम्मेदारी
इससे पहले पंजाब चुनाव में रंजीता मेहता को पटियाला हल्के में जिम्मेदारी दी गई थी। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी भाजपा की जीत के लिए उन्होंने जमकर काम किया था। साथ ही कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए वह प्रयासरत रहीं। रजीता मेहता के ससुर वर्ष 1950 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

करतारपुर गलियारा धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति पाकिस्तान की अटूट प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति : बाजवा

अस्पताल में ऑप्रेशन के दौरान अध्यापिका की हुई मौत, पुलिस ने हिरासत में लिए 2 डाक्टर

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

शॉपिंग मॉल नरसंहार पर बोले जेलेंस्की- ‘‘आतंकवादी'''' बन गए हैं राष्ट्रपति पुतिन, UN करे सख्त कार्रवाई