हरियाणा कैडर की IPS को मिला चंडीगढ़ SSP का अतिरिक्त कार्यभार, कुलदीप चहल की जगह संभालेंगी जिम्मेदारी

punjabkesari.in Monday, Dec 12, 2022 - 10:37 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा कैडर की आईपीएस मनीषा चौधरी को चंडीगढ़ एसएसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले सोमवार को ही कुलदीप सिंह चहल को तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ एसएसपी के पदभार से मुक्त करने का आदेश दिया जारी किया गया है। बता दें कि मनीषा चौधरी वर्तमान में चंडीगढ़ में एसएसपी ट्रैफिक के रूप में कार्यरत हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आईपीएस मनीषा चौधरी को तत्काल प्रभाव से एसएसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा रहा है। 

 

PunjabKesari

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Related News

static