हरियाणा कांग्रेस कोरोना प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई, 20 सदस्यीय कमेटी गठित, यहां देखें लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 07:43 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। नए केसों के साथ मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के इस बढ़ते कहर को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस आगे आई है। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी ने कोरोना की दूसरी लहर से पीड़ित व प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए एक राज्य स्तरीय 20 सदस्यीय समिति का गठन करके कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह समिति लोगों की आवश्यकतानुसार सहायता प्रदान करेगी।

इस बारे प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने कहा कि केन्द्र और हरियाणा की भाजपा सरकारें कोविड-19 की महामारी से निपटने में पूर्णतया विफल रही हैं जिसके चलते देश में प्रतिदिन कोरोना के लाखों मामले दर्ज हो रहे हैं। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार इस महामारी में लोगों की सहायता करने के उद्देश्य से हरियाणा कांग्रेस ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष की स्थापना करके हेल्प-लाइन नंबर जारी कर दिए हैं। 

इस राज्य स्तरीय समिति में पूर्व प्रमुख संसदीय सचिव रामकिशन गुज्जर, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रोहित जैन, मीडिया समन्वयक निलय सैनी, मॉनेटरिंग इंचार्ज रणधीर राणा, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रमेश बामल, अमरदीप बराड़, संजीव भारद्वाज व बालमुकुंद शर्मा, प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सुधा भारद्वाज, प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की कार्यकारी मुख्य संगठक डॉ. पूनम चौहान, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन कुंडू व कार्यकारी अध्यक्ष अनंत दहिया, प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सतविंद्र सिंह टिम्मी, नरेश कालिया, सुल्तान सिंह ढुल, अनिल सैनी, नीरज कुमार, रजत गेरा तथा कमल मल्होत्रा को शामिल किया गया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static