वोटर लिस्ट से नाम कटने से बचाना है तो तुरंत जमा करें फॉर्म, हरियाणा में SIR का आज आखिरी मौका

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 11:28 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत आज (24 जुलाई) शाम तक गणना प्रपत्र बीएलओ के पास या ऑनलाइन माध्यम से अवश्य जमा करा दें। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रपत्र जमा नहीं किया गया तो संबंधित मतदाता का नाम 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा, जिससे उसके मतदान अधिकार पर भी प्रभाव पड़ सकता है।

बता दें कि सत्यापन के दौरान ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए जो अपने दर्ज पते पर नहीं मिले, दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है अथवा जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई यानी आज तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र एकत्र करेंगे।

इसके बाद 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। प्रारूप सूची जारी होने के बाद 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। इनका निपटारा 28 सितंबर तक किया जाएगा और सभी दावों-आपत्तियों के समाधान के बाद 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static