Haryana कांग्रेस का बड़ा दांव; ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्तियों को दी मंजूरी, संगठन को मिलेगी नई धार...
punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 08:01 PM (IST)
चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस ने संगठन को बूथ और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेशभर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (BCC) अध्यक्षों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। पार्टी हाईकमान और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जारी इस फैसले के बाद संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।
इसको लेकर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं से मिली सिफ़ारिशों और हरियाणा के लिए AICC प्रभारी संजय दत्त जी के साथ चर्चा के बाद, ज़मीनी स्तर पर संगठन को और मज़बूत करने के लिए निम्नलिखित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंज़ूरी दी जाती है।


.jpg)
हरियाणा कांग्रेस लगातार संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रही है। हाल के महीनों में पार्टी नेतृत्व ने जिला और ब्लॉक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के संकेत दिए हैं, ताकि कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारी देकर जनता के बीच पार्टी की मौजूदगी को मजबूत किया जा सके।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)