हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका

punjabkesari.in Wednesday, Aug 01, 2018 - 10:04 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने आज अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अवंतिका माकन तंवर व बच्चों सहित श्री दरबार साहिब अमृतसर में माथा टेका। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुनील दत्ता सहपरिवार तथा पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता दत्ता भी सहपरिवार डॉ. तंवर के साथ थे। डॉ. अशोक तंवर ने श्री दरबार साहिब में शीश नवाते हुए देश व हरियाणा प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि, अमनचैन तथा आपसी भाईचारे के लिए अरदास की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के सुनहरे भविष्य के लिए भी प्रार्थना की।

PunjabKesari

डॉ. तंवर तथा उनके साथियों ने अपने परिवारों सहित मॉं दुर्गा को समर्पित दुग्र्याणा मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। इसके बाद डॉ. तंवर ने जलियांवाला बाग में जाकर वहां हुए शहीदों को प्रणाम किया तथा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अमृतसर की पावन धरा की यात्रा करने पर बहुत ही आत्मिक शक्ति व शान्ति मिली है। इस जगह को गुरूओं का विशेष आर्शाीवाद प्राप्त है, जिसके चलते जो भी दुखी इंसान यहां आता उसके सब कष्ट दूर हो जाते हैं और जो भी मनोकामना की जाती है वह अवश्य ही पूर्ण होती है।

डॉ. तंवर ने शाम को अपने सभी साथियों सहित वाघा बार्डर जाकर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त रिट्रीट सेरेमनी देखी। इस दौरान उन्होंने भारतीय सैनिकों से बात की और उनका साहस बढ़ाया। डॉ. तंवर ने कहा कि भारतीय सेना के दम पर देश की सुरक्षा चाक-चौबंद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static