कुरुक्षेत्र CMO डॉ. सुखबीर महला सेवामुक्त, किशोरी से दुष्कर्म मामले में हरियाणा सरकार ने किया बर्खास्त
punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 05:17 PM (IST)
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रहा है। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुरुक्षेत्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. सुखबीर महला को सेवामुक्त कर दिया है।
बता दें कि किशोरी से दुष्कर्म के मामले में डॉ. सुखबीर महला का नाम सामने आने के बाद उनके खिलाफ जांच और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार डॉ. सुखबीर सिंह 28 फरवरी 2026 को DHS पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद हरियाणा सरकार ने 2 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत उन्हें एक्स-कैडर पद पर एक साल के लिए री-एम्प्लॉयमेंट दी थी। यह नियुक्ति 1 मार्च 2026 से 28 फरवरी 2027 तक के लिए थी।
हालांकि, मौजूदा मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई और जांच को देखते हुए सरकार ने पुनर्नियुक्ति से संबंधित लागू नियमों एवं शर्तों के तहत उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला लिया है। इस संबंध में आदेश हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा 3 जुलाई 2026 को चंडीगढ़ से जारी किए गए हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)