हरियाणा में रिकवरी रेट 74% के पार, आज फिर मिले कोरोना के 500 से ज्यादा मामले, देखें आज की रिपोर्ट

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 09:03 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में रोजाना की तरह शनिवार को भी कोरोना वायरस के ग्राफ में बढ़ोत्तरी तेजी से जारी रही है। प्रदेश में नए मामलों और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या आज बेतहाशा बढ़ोत्तरी देखने को मिली। आज 545 नए पाॅजिटिव केस सामने आए। वहीं इससे अधिक 566 लोग ठीक होकर घर लौटे। ठीक होने वालों की संख्या में रोजाना तेजी से बढ़ोत्तरी होने से राज्य की रिकवरी रेट 74.07 पहुंच गई।

राज्य में कुल 16548 कोरोना संक्रमित में 4031 केस अब भी सक्रिय हैं। वहीं अब तक अब तक 12257 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं 59 मरीज ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है, इनमें ऑक्सीजन सपोर्ट पर 42 मरीज व वेंटीलेटर पर 17 मरीज हैं। 

देखें अपने जिले की रिपोर्ट हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, (04 जुलाई, शाम)-

जिला नए कुल ठीक मौतें सक्रिय  
गुरुग्राम 130 5829 4497[71] 99[3] 1233
फरीदाबाद 180 4364 3519[345] 89[2] 756
सोनीपत 81 1466 971[111] 18 477
रोहतक 15 656 533 8 115
अंबाला 10 358 315[4] 3 40
पलवल 8 347 252 3 92
भिवानी 41 482 185 3 294
करनाल 23 390 249[5] 8 133
हिसार 11 264 192[4] 7 65
महेन्द्रगढ़ 6 291 200[9] 1 90
झज्जर 15 328 213[4] 4 111
रेवाड़ी 0 352 114 5 233
नूंह 14 241 175[4] 0 66
पानीपत 5 225 134[1] 7 84
कुरुक्षेत्र 0 137 107 0 30
फतेहाबाद 0 122 94 0 28
पंचकूला 0 120 95[3] 0 25
जींद 5 119 91[3] 4 24
सिरसा 0 119 92[2] 0 27
यमुनानगर 1 106 95 0 11
कैथल 0 110 54 0 56
चरखी दादरी 0 87 45 1 41
विदेशी
(इटालियन)
0 14 14 0 0
USA से लौटे
हरियाणवी
0 21 21 0 0
कुल- 545 16548 12257[566] 260[5] 4031


(नोट- यह सभी आंकड़े हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के रोजाना जारी होने वाले बुलेटिन के अनुसार ही बताए गए हैं।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static