हरियाणा सरकार ने 9 जेल उपाधीक्षकों के किए स्थानांतरण

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 09:34 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने 9 जेल उपाधीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। रोहतक की सुनारियां जेल के उपाधीक्षक सेवा सिंह को कैथल में नियुक्त किया गया है। कैथल के जेल उपाधीक्षक सुरेंद्र कुमार को सुनारियां में लगाया गया है। करनाल के जेल उपाधीक्षक सत्यपाल कासनिया को सैंट्रल जेल-।, हिसार और सैंट्रल जेल-।, 

हिसार के उपाधीक्षक सत्यभान को जिला जेल करनाल में स्थानांतरित किया गया है। यमुनानगर जिला जेल के उपाधीक्षक विवेक सांगवान को सैंट्रल जेल अम्बाला में और सैंट्रल जेल अम्बाला के उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह को जिला जेल यमुनानगर में एक-दूसरे की जगह लगाया गया है। फरीदाबाद जिला जेल के उपाधीक्षक सचिन को सोनीपत जिला जेल में नियुक्त किया गया है। सोनीपत जेल में उपाधीक्षक रोहन सिंह को फरीदाबाद भेजा गया है और सैंट्रल जेल  हिसार में कार्यरत दिनेश यादव को भिवानी जिला जेल में नियुक्त किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static