रेप कैपिटल के रूप में पहचान बना चुका है हरियाणा: अनुपमा रावत

punjabkesari.in Thursday, Oct 04, 2018 - 07:04 PM (IST)

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव के नेतृत्व में शुरू हुई कांग्रेस की महिला अधिकार यात्रा आज रेवाड़ी पहुंची। जहां पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के निवास पर इस यात्रा के साथ आई महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी व हरियाणा महिला कांग्रेस प्रभारी अनुपमा रावत का उपस्थित महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया।
PunjabKesari
इस मौके पर अनुपमा रावत ने उपस्थित महिला जनसमूह को सम्बोधित करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और हरियाणा को रेप कैपिटल बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज महिला सुरक्षा दांव पर लग चुकी है। हर 8 घंटे में एक बेटी के साथ बलात्कार हो रहा है। महिला अधिकार यात्रा से प्रदेश में महिलाओं की आवाज को बुलंद किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। वहीं यह यात्रा सरकार व प्रशासन के आंख और कान खोलने का काम भी करेगी।

सुमित्रा चौहान ने भी सरकार की जमकर खिंचाई की और कहा कि कांग्रेस राज में हरियाणा विकास में नम्बर वन था, लेकिन बीजेपी राज में तो महिला अपराध में नम्बर वन बन गया है। उन्होंने कहा कि पैदा होने वाली बच्ची से लेकर बुजुर्ग महिला तक सुरक्षित नहीं रह गई है। वहीं सरकार शासन से लेकर प्रशासन तक विफल हो गई है। इसलिए अब हरियाणा से खट्टर सरकार की विदाई तय है।
PunjabKesari
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने रेवाड़ी के मोहनपुर गांव से लापता नाबालिग छात्रा का 90 दिनों में नही मिलना सरकार व पुलिस प्रशासन की पोल खोलता है। पुलिस तंत्र पूरी तरह फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि आज महिला अधिकारों का हनन हो रहा है। सरकार बेटी बचाओ के नाम पर जितना विज्ञापन खर्च कर रही है, अगर उतना काम धरातल पर कर दे तो भी सुधार हो जाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static