हरियाणा में खाप प्रतिनिधियों की बैठक में शादियों को लेकर अहम फैसला, अब माननी होगी ये शर्तें

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 06:22 PM (IST)

सोनीपत ( सन्नी मलिक ): सोनीपत के गांव सिसाना में आज ओल्ड रोहतक और दिल्ली एनसीआर की सभी खापों की अहम बैठक हुई। बैठक के दौरान कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें से सबसे ज्यादा शादियों को लेकर फैसला हुआ है। प्रदेश में होने वाली शादियों को लेकर बैठक में फैसला लिया गया है कि प्रदेश में जो भी शादियां होंगी बैठक में प्रस्ताव पारित के अनुसार कोई भी शादी रात के समय नहीं होगी और शादियों में डीजे और शराब के सेवन पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है।इसी के साथ लिव इन रिलेशनशिप के मुद्दे पर सभी प्रतिनिधि सरकार से मिलेंगे और एक सख्त कानून बनाने की मांग करेंगे। 

बैठक की अध्यक्षता दहिया खाप के प्रतिनिधि जसपाल दहिया ने की और इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर बातचीत की गई। करीब 3 घंटे चली बैठक के बाद बैठक में फैसला लिया गया है कि प्रदेश में होने वाली शादियों को लेकर फैसला हुआ है कि प्रदेश में होने वाली शादियां रात के समय नहीं होगी सभी शादियां दिन के समय होगी, क्योंकि रात के समय शराब पीकर झगड़ा ज्यादा हो रहे हैं और दिन के समय शादियों में झगड़ा काम होते हैं । इसी के साथ शराब पीने के बाद डीजे पर भी झगड़े के बाद हत्या जैसी वारदात सामने आ रही हैं।

इसीलिए डीजे पर भी प्रतिबंध लगाने के साथ शराब के सेवन पर भी प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। प्रतिनिधियों ने लिव इन रिलेशनशिप पर विराध  जाहिर करते हुए फैसला लिया है कि वह मुख्यमंत्री से मिलेंगे और इसके खिलाफ कड़ा कानून लाने की मांग करेंगे। खाप प्रतिनिधि इन फसलों को लेकर गांव गांव जाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static