Haryana: कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, यूपी का शूटर अर्जुन गोली लगने से घायल...

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 12:04 PM (IST)

कुरूक्षेत्र:  हरियाणा के लाडवा में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सी.आई.ए.-1 (CIA-1) की टीम ने एक मुठभेड़ के बाद मुख्य शूटर अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकलां का रहने वाला है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लाडवा के हिनौरी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक बाइक पर घूम रहा है। जब सी.आई.ए. टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई और आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ओर से लगभग 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ के दौरान एक गोली सिपाही विकास कुमार को लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अर्जुन की टांग में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल आरोपी को तुरंत लाडवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में हुए खुलासे
पकड़े गए शूटर अर्जुन ने कबूल किया है कि उसने ही चेयरमैन के घर में धमकी भरी पर्ची फेंकी थी और अपने साथी के साथ मिलकर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इस मामले में पहले ही मोहाली के रहने वाले विशाल और अरुणवीर को गिरफ्तार कर चुकी है।सी.आई.ए.-1 के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि इस साजिश के पीछे छिपे अन्य चेहरों और मुख्य साजिशकर्ता का पता लगाया जा सके।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static