Haryana TOP 10: HTET के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी दिन, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 11:40 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा अद्यापक पात्रता परीक्षा के लिए नामांकन करने का आज आखिरी दिन है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एचटेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एचटेट लेवल- 1,2 व 3 के लिए परीक्षा 12-13 नवंबर को आयोजित होगी। किसी भी तरह की करेक्शन करने के लिए 28-30 सितंबर का समय मिलेगा।

MSP समेत अन्य मांगो को लेकर होगा नया आंदोलन, जल्द तय होगा समय और जगह: टिकैत 

किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर से ऐलान कर दिया है कि किसानों की मांगों के साथ-साथ एमएसपी की मांग को लेकर देश में एक बार फिर से आंदोलन किया जाएगा। जल्द ही आंदोलन का समय और स्थान भी तय कर दिए जाएंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि सरकार खुद ही अग्निवीर के रूप में आंदोलनकारी तैयार कर रही है। 

हुड्डा के आह्वान पर आढ़तियों का आमरण अनशन हुआ खत्म, हड़ताल आगे जारी रहेगी 

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आह्ववान पर आढ़तियों ने आमरण अनशन खत्म कर दिया है, लेकिन हड़ताल आगे जारी रहेगी। बता दें कि पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा आज अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आढ़तियों से आमरण अनशन खत्म करने के आह्ववान किया।

  राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पूरी होने तक समाप्त हो जाएगी कांग्रेस: असीम गोयल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत का नाम सामने आने के बाद राजस्थान में मुख्यमंत्री को लेकर जारी उठा पटक पर बीजेपी विधायक असीम गोयल ने चुटकी ली है। गोयल ने कहा कि जब जहाज डूबता है, तो सबसे पहले चूहे भागते हैं। कांग्रेस ने जिन नेताओ को बड़े पद दिए, जिन्हें राजनीति में सींचा वही नेता आज कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। 

6 दिन से लापता 19 वर्षीय युवती का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 

6 दिन से लापता 19 वर्षीय युवती का कोई सुराग ना लगने के कारण परिजनों ने पुलिस चौकी के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी पक्ष को बचाने का प्रयास कर रही है। परिवार का कहना है कि पुलिस को आरोपियों के नाम बताए जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने से बच रही है। वहीं पुलिस का दावा है कि युवती की तलाश लगातार जारी है। 

रोजी-रोटी का सामान जलता देख रो पड़ा दुकानदार, आग से हुआ लाखों का नुकसान

शहर के ललहेड़ी रोड स्थित एक टेंट की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना राहगीरों ने दुकान मालिक को दी। इसके बाद दुकान मालिक हीरालाल मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग और काबू पाया। आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। 

सरकार बनने पर बुजुर्गों को 10 हजार पेंशन और युवाओं को 21,000 रूपए भत्ता देगी इनेलो: ओपी चौटाला  

चौधरी देवीलाल की जयंती के मौके पर फतेहाबाद में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कई बड़े विपक्षी नेता शामिल हुए। मंच से संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल ने बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत की थी।  

मायका पक्ष के आरोपों के बाद सोनाली के ससुराल वालों से मिलने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई 

भाजपा नेता व टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हत्या मामले में दो दिन पहले सर्वजातीय खाप महापंचायत के दौरान कुलदीप बिश्नोई पर उठे सवालों के बाद सोमवार को पूर्व विधायक सोनाली फोगाट के ससुराल पहुंचे। संत नगर स्थित घर पर बिश्नोई ने सोनाली के जेठ व देवर से मुलाकात की। 

बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों का प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा दे सरकार: किरण चौधरी 

पूर्व मंत्री व तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि प्रदेश की सांझी सरकार को किसानों को 50 हजार रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा दे,क्योंकि बेमौसम बरसात की वजह से किसानों की आशाओं पर आघात पहुंचा है,उनकी फसलें बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मामले में फेल होती नजर आ रही है। उन्हें किसानों की मुसीबतों से कोई लेना-देना नहीं है। सिर्फ कागजों में उनकी आय दोगुनी करने की बात करती है। जबकि ऐसा नहीं होता है। 

भारी बारिश से बर्बाद हुई कई एकड़ बाजरे की फसल, किसानों ने सरकार से मुआवजे की लगाई गुहार 

जिले में लागातार बारिश की वजह से मुरादाबाद,बडौजी,गहवर,उटका सहित आधा दर्जन गांवों में बाजारे की कई एकड़ फसले बर्बाद हो गई है। जिसके बाद किसानों ने सरकार से गिरदावरी कराकर फसलों की मुआवजा देने की गुहार लगाई है। 

कांग्रेस आलाकमान को गोगी की सलाह, बोले- शैलजा अभी जवान हैं, उन्हें सौंप दें अध्यक्ष पद की कमान 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर छिड़े घमासान के बीच असंध से विधायक शमशेर सिंह गोगी ने कुमारी शैलजा को यह कमान सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुमारी सैलजा अभी जवान हैं। उन्हें अध्यक्ष बना देना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

​​​​​​​

 

 

 

​​​​​​​

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

​​​​​​​

 

 

 

​​​​​​​

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

​​​​​​​

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static