हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 05:02 PM (IST)

जींद (अनिल कुमार): हरियाणा पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने अशोक राठी गैंग का एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश गिरफ्तारल किया है। आरोपी के खिलाफ हरियाणा के अलग-अलग जिलों रोहतक, बहादुरगढ़ और गुरुग्राम में हत्या, हत्या के प्रयास और आर्मज एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से एक 32 बोर की पिस्तौल, 5 जिंदा राउंड और दो मैगजीन बरामद की हैं। 

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी ने पिछले ही साल जींद के सरपंच की हत्या की थी, उसी मामले में ये वांछित था। इस पर हरियाणा के डीजीपी ने 1 लाख का इनाम घोषित किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static