हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती: जल्द शुरू होगा शारीरिक जांच परीक्षण, HSSC ने अभ्यर्थियों से मांगे सुझाव

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2026 - 02:58 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में होने वाले फिजीकल स्क्रीनिंग टैस्ट के आयोजन को लेकर अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे हैं। भर्ती एजैंसी की ओर से संकेत दिए हैं कि पी. एस.टी. का आयोजन एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा। इसके लिए 2 विकल्प प्रस्तावित किए गए हैं और अभ्यर्थियों से उनकी पसंद जानने के लिए ऑनलाइन फॉर्म जारी किया गया है।

जारी सूचना अनुसार अभ्यर्थी निम्न 2 विकल्पों में से किसी एक के पक्ष में अपनी राय दे सकते हैं। इसके लिए आयोग की ओर से मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट के 2 विकल्प दिए गए हैं। मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 5 से 9 बजे तक और इवनिंग शिफ्ट शाम 5 से रात 10 बजे तक आयोजित की जाएगी। भर्ती एजेंसी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से सुझाव भेजने को कहा है। प्राप्त सुझावों के आधार पर पी.एस.टी. का अंतिम समय तय किया जा सकता है। अधिकारियों का मानना है कि मौसम और अभ्यर्थियो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय निर्धारण किया जा रहा है। सुबह और शाम दोनों समय अपेक्षाकृत कम तापमान रहने के कारण फिजीकल टैस्ट के आयोजन में सुविधा होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static