उम्र 51 साल... खूब चर्चा में हरियाणा के ''सिक्स पैक'' वाले ताऊ, रोज लगाते हैं 25km दौड़
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 04:13 PM (IST)
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत जिले में 'सिक्स पैक वाले ताऊ' की बड़ी चर्चा हो रही है। वह देसी अंदाज में कसरत करते हैं। वहीं हर दिन 25 किलोमीटर दौड़ लगाते हैं और 800 सपाटे लगाते हैं।
बता दें कि सोनीपत के जठेड़ी गांव के रहने वाले संजय उर्फ काला पहलवान की उम्र करीब 51 साल है। वे बचपन में पहलवान बनना चाहते थे। 1991 में एक साल अपने गुरु रघुबीर सिंह रायपुरिया के अखाड़े में भी गए थे, लेकिन घर के हालात ठीक नहीं थे जिस कारण अखाड़ा छूट गया। जब कई बार घर में देसी घी नहीं होता था तो घी की जगह सरसों का तेल पीकर अखाड़े में प्रैक्टिस करते थे।
दिल्ली में होने वाली मैराथन में लेंगे हिस्सा
संजय पहलवान ने कहा कि साल 2006 में उनकी शादी हो गई थी। उनकी 2 बेटियां व 1 बेटा है। बेटियां पढ़ाई और बेटा पहलवानी कर रहा है। साल 2010 में उनके पिता का निधन हो गया। फिर सालों बाद उन्होंने सोचा कि जो शौक वह बचपन में नहीं कर सके वे अब पूरा क्यों न करें। बस इसलिए पहले घर में ही एक्सरसाइज करते थे, अब युवाओं के साथ स्टेडियम में जाकर प्रैक्टिस करते हैं। अब दिल्ली में होने वाली मैराथन में 42 km वर्ग में एंट्री भरी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की कैद, कोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, बहला फुसला ले गया था UP