सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, हरियाणा में कल नॉर्मल रहेंगे हालातः ADGP

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2017 - 05:26 PM (IST)

चंडीगढ़ (उमंग श्योराण):प्रदेश के 19 जिलों में पिछले 21 दिन जाटों का आंदोलन जारी हैं। वहीं इसी बीच जब जाटों ने 19 फरवरी को बलिदान दिवस मनाने का एेलान किया तो सोशल मीडिया पर अफवाहें जोर-शोर से फैलाई जाने लगी। बलिदान दिवस को लेकर सोशल मीडिया पर संदेश फैलाया जाने लगा कि इसी दिन से जाटों का आंदोलन पिछले साल की तरह उग्र हो जाएगा और कल कोई भी हरियाणा के रास्तों से गुजर नहीं पाएगा। एेसे ही तमाम अफराहों को लेकर आज ए.डी.जी.पी. मोहम्मद अकील ने चंडीगढ़ में एक प्रेस कांफ्रेंस की और लोगों को विश्वास दिलाया कि सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। हरियाणा के हालात आज भी ठीक है और कल भी सामान्य ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कल जो भी लोग हरियाणा के रास्तों से जाना चाहेंगे वे ट्रेन और हाईवे दोनों रूटों से आसानी से आ और जा सकेंगे। अकील अहमद ने बताया कि प्रदेश भर में हरियाणा पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्सेस की 37 कंपनियां तैनात हैं। नेशनल हाईवे, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम और वहीं शहरों में नाकाबंदी कर दी गई है।

'19 फरवरी के बाद हरियाणा में आएगा भूचाल'
जाट नेता यशपाल मलिक का कहना है कि 19 फरवरी के बाद हरियाणा में भूचाल आएगा और यह भूचाल जनता लाएगी।  यह भूचाल ऐसा-वैसा नहीं होगा, बल्कि शांति के साथ आएगा। उन्होंने कहा कि जो जनता सरकार को बनाना जानती है, वह सरकार को हटाना भी जानती है। अगर जाट समाज के साथ कोई अन्याय करेगा, तो वह जवाब देना भी जानते हैं। जब जाट समाज करवट लेता है तो धर्म बदलते हैं। आज धर्म भी अलग रूप से करवट ले रहा है। उन्होंने कहा कि जो मतभेद 2 पंथों के बीच हुए थे, वह भी खत्म हो जाएंगे। जाट कौम जब परिवर्तन करती है तो बड़ी बुराइयों का खात्मा होता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static