हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 81.65 फीसदी बच्चे हुए पास

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 04:13 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा का वार्षित रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव व सचिव कृष्ण कुमार ने जारी किया। बोर्ड अध्यक्ष और सचिव ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की अधिकारिक बेबसाईट  www.bseh.org.in  पर देख सकते है। 

पहले 3 स्थानों पर 5 लड़कियां

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि तीनों संकायों में प्रथम स्थान पर नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिवानी मंडी, भिवानी की नैंसी रही, जिसने 498 अंक प्राप्त किए। छात्रा जसमीत कौर, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल, निर्मल धाम, करनाल ने 497 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया। कनुज, न्यू रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जहांगीरपुर, झज्जर व मानसी सैनी, सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक तथा प्रिया, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उकलाना मंडी, हिसार ने 496 अंक अर्जित करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 

ऐसे देखें रिजल्ट-

1.सबसे पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
2.आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 12वीं के परिणाम 2023 का लिंक मिलेगा।
3.लिंक पर क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी, जहां रोल नंबर दर्ज करना होगा।
4. सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर डिस्पले होगा।
5. परिणाम की PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट भी ले सकते हैं।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static