HTET Result 2019: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट घोषित, यहां देखें रिपाेर्ट कार्ड

punjabkesari.in Thursday, Jan 09, 2020 - 06:37 PM (IST)

भिवानी(अशोक): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने आज अध्यापक पात्रता परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित कर दिए। इनमें लेवल-1 यानि प्राथमिक शिक्षक का परिणाम 9.79, लेवल 2 यानि टीजीटी का परिणाम 10.76 और लेवल 3 पीजीटी का परिणाम मात्र 4.23 फीसदी रहा।

इस बारे बोर्ड चेयरमैन डा.जगबीर सिंह ने कहा कि परीक्षा में कुल 2 लाख 61 हजार 574 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे। जिनमें 81 हजार 865 पुरूष और 1 लाख 79 हजार 705 महिलाएं शामिल थी। ये परिणाम बोर्ड की वेबसाईट पर 9 जनवरी यानि आज शाम 6 बजे से देखे जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि लेवल-1 परीक्षा में 78 हजार 879 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए, जिनमें 3476 पुरूष व 4243 महिलाएं उत्तीर्ण हुई। वहीं लेवल 2 टीजीटी में 1 लाख 47 हजार अभ्यर्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें 4003 पुरूष व 6764 महिलाएं उत्तीर्ण हुई। इसी प्रकार लेवल 3 पीजीटी में 82 हजार 648 अभ्यार्थी प्रविष्ठि हुए, जिनमें मात्र 1276 पुरूष व 2219 महिलाएं उत्तीर्ण हुई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static