हरियाणा STF ने गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर हिरासत में लिया, हत्या सहित 16 मामले दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 02:21 PM (IST)

गुरुग्राम (पवन सेठी) : गैंगस्टर साहिल चौहान को हरियाणा एसटीएफ ने थाईलैंड से डिपोर्ट कर हिरासत में ले लिया। कौशल चौधरी, बमबिहा, और भूपी राणा गैंग के साथी साहिल चौहान को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। 

गैंगस्टर साहिल चौहान के ऊपर 16 मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर पर हत्या, हत्या का प्रयास और डकैती जैसे 16 गम्भीर मामले दर्ज हैं। साहिल ने 12वीं क्लास में ही भूपी राणा गैंग को जॉइन कर लिया था। भूपी राणा गैंग के लिए मोनू राणा पर कोर्ट में फायरिंग की थी। 2024 में बैंगलोर से फर्जी कागजात के आधार पर पासपोर्ट बनवा कर विदेश भागा था। गैंगस्टर साहिल राणा पहले ढाका, फिर वियतनाम, थाईलैंड इंडोनेशिया सहित आधा दर्जन अलग-अलग देशों में रहा। 3 लोगों सहित साहिल राणा ने फर्जी कागजात के आधार पर पासपोर्ट बनवाया था। 

हरियाणा एसटीएफ ने गैंगस्टर साहिल राणा के पासपोर्ट को जब्त कर लिया है। थाईलैंड में पिता के डायलिसिस के लिए पहुँचा था, इंटरपोल की मदद से डिपोर्ट किया गया। पिता का पासपोर्ट रिन्यू करवाने की तैयारी कर रहा था। विदेश में बैठकर 2 वारदातों को अंजाम दिया था। बाली में एक साल फर्नीचर शॉप चलाई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static