Haryana Top:नरवाना में हुई अनुराग ढांडा की जनसभा, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने थामा आप का दामन,पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Monday, Sep 11, 2023 - 06:06 AM (IST)

डेस्क: आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने रविवार को नरवाना हल्के के गांव दबलैन, फरैण कलां, गांव भिखेवाला में जनसभा और ज्वाइनिंग कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अरविंद केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनुराग ढांडा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी का कोई जनाधार नहीं बचा है। 

शौक पूरा करने व जल्द अमीर बनने के चक्कर में 6 दोस्तों ने बना डाला लूट गिरोह, अब चढ़े पुलिस के हत्थे 

सोनीपत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले छह दोस्तों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जोकि हरियाणा के कुंडली थाना क्षेत्र के अंतर्गत लूट की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। 

केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर एक बार फिर गरजे किसान, महापंचायत में रखी नौ मांगें 

आज गोहाना की अनाज मंडी में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। यह किसान महापंचायत भारतीय किसान नौजवान यूनियन के आह्वान पर बुलाई गई थी। इस किसान पंचायत में प्रदेश भर के किसानों के साथ कई राज्यों के किसान संगठन के किसान नेताओं ने भाग लिया। 

हरियाणा: ट्यूशन जा रहे बच्चे पर पिटबुल कुत्ते ने किया हमला, घायल मासूम की हुई प्लास्टिक सर्जरी 

हांसी शहर के सुभाष नगर में शुक्रवार को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने सात साल के बच्चे पर हमला कर उसके होंठ को काट लिया था और कमर, मुंह पर पंजे मार उसे जख्मी कर दिया था। बड़ी मुश्किल से पिटबुल मालिक ने बच्चे को बचाया। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

राजस्थान की दो दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जेजेपी: चौटाला 

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) आगामी विधानसभा चुनाव-2023 में राजस्थान के 18 जिलों में दो दर्जन से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए जल्द ही जिला स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। बीकानेर के एक दिवसीय दौरे पर आए श्री चौटाला ने आज पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। 

आज हिसार में होगी जजपा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, कई मसलों पर होगी चर्चा 

जननायक जनता पार्टी (JJP) की राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आज हिसार स्थित फ्लेमिंगो टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में होगी। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में संगठन मजबूती, संगठन के विस्तार, लोकसभा वाइज रैलियां, 25 सितंबर को चौ. देवीलाल जयंती पर सीकर में प्रस्तावित रैली जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी। 

जी 20 के समय भारत में होना उनके लिए सौभाग्यशाली क्षण : नरेंद्र जोशी 

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की धरती से करीब तीन दशक पूर्व अमरीका जाकर वाशिंगटन डी.सी, वर्जीनिया, मैरीलेंड, बोस्टन सहित विभिन्न राज्यों में सफल व्यवसाय स्थापित करने वाले अप्रवासी भारतीय व्यवसायी नरेंद्र जोशी इस समय भारत में ही मौजूद हैं जब दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन हो रहा है। 

कैथल में देवीलाल की 110वीं जयंती पर भव्य रैली का होगा आयोजन,14 राजनीतिक दलों के दिग्गज होंगे शामिल 

इनेलो की ओर से 25 सितम्बर को देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की 110वीं जयंती पर कैथल में होने वाली सम्मान दिवस रैली को जहां हरियाणा के राजनीतिक गलियारे में एक ‘शक्ति प्रदर्शन’ के तौर पर देखा जा रहा है तो वहीं माना ये भी जा रहा है कि संभवत: इसी दिन इनेलो देश के महागठबंधन ‘इंडिया’ से भी जुड़ सकता है।  

नूंह हिंसा मामले को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे मामन खान, MLA इलयास ने कहा सरकार की मंशा ठीक नहीं  

बीते 31 जुलाई को नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। वहीं इस मामले में पूछताछ के लिए 31 अगस्त को फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान को एसाईटी ने नोटिस भेज कर नगीना थाने बुलाया था। लेकिन मामन खान व्यक्तिगत कारणों से पूछताछ के लिए नहीं पहुंच पाए थे।  

भाजपा की नीतियों से नाखुश चल रहे पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, जल्द कर सकते हैं अपनी नई पार्टी की घोषणा 

हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने की टीस मन में संजोए और अपने राजनीतिक दौर में लंबे समय से बांगर की राजनीति कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह आजकल भाजपा की नीतियों से नाराज चल रहे हैं। शायद इसी कारण से वह खुले मंच से भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते रहते हैं। इसके साथ ही वे अपने प्रोग्राम में भाजपा और जजपा के नेताओं के खिलाफ बोलने से भी परहेज नहीं करते है।  

खबर का असर: हरकत में आया बिजली विभाग, नई अनाज मंडी में 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

नई अनाज मंडी में बिजली चोरी करने के मामले में दिखाई गई खबर का असर देखने को मिला है। पंजाब केसरी हरियाणा में खबर छपने के बाद हरकत में आया विद्य़ुत विभाग आज नई अनाज मंडी पहुंचा। जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अनाज मंडी में बिजली चोरी कर रहे तीन लोगों पर एफआइआर दर्ज किया व 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। 

               (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static