Haryana Top10: सीएम विंडो से 10 लाख से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान,पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 11:32 PM (IST)

डेस्क: भारतीय इतिहास के सुनहरे पन्नों में अंकित सम्राट अशोक और महाराजा विक्रमादित्य के गहन सिद्धांतों को अपनाते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों में आशा और उम्मीद की एक नई किरण जगाई है। ‘सीएम विंडो’ और ‘ट्विटर हैंडल‘ पहल ने इस विश्वास को जन्म दिया है कि सरकार अब उनकी शिकायतों को तुरंत सुनती है, चाहे वह कागज की एक साधारण शीट या कुछ शब्दों के माध्यम से व्यक्त की गई हो। वहीं सीएम विंडो से 10 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान हुआ है।  

आजादी के 76 साल बाद भी शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सपने अधूरे: अनुराग ढांडा 

आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा वीरवार को शहीद भगत सिंह जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। उन्होंने शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए कहा हमें शहीद भगत सिंह से सीख लेनी चाहिए कि वो क्यों इतनी छोटी सी उम्र में शहीद हो गए? जब शहीद भगत सिंह ने इस देश के लिए शहादत दी थी तो ये सोच कर नहीं दी थी कि जब देश आजाद हो जाएगा तो मुझे कौन सा पद मिलेगा।   

नूंह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 

जिले में आए दिन दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही हैं। कभी किसी की हत्या की जाती है तो कभी किसी का शव बरामद होता है। ऐसा ही एक मामला बीसरू गांव के पास सामने आया है, जहां रात के समय लगभग 11 बजे एक 24 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। महिला की डेड बॉडी के पास एक आठ माह का बच्चा भी खेल रहा था। उस मासूम को क्या पता था कि मेरी मां की किसी दरिंदे ने हत्या कर दी।  

मंडी गेट के बाहर लगी वाहनों की लंबी लाइनें, किसानों ने मंडी अधिकारियों पर लगाए आरोप 

भले ही सरकार ने बाजरे की सरकारी खरीद शुरू कर दी हो लेकिन दादरी की अनाज मंडी में अपनी बाजरा की फसल बेचने के लिए किसानों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसान जहां अपने वाहनों के साथ अल सुबह से लाइनों में लगने के बाद भी फसल नहीं बेच पा रहे हैं।  

सोनीपत पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, खनन कंपनी के कर्मचारियों को गोली मारने के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार 

जिले के गांव बख्तावरपुर में रेत खनन के लिए योद्धा माइंस कंपनी को टेंडर दिया गया है। वही कंपनी के कर्मचारियों पर बीते 26 सितंबर को गोली मारी गई थी। हालांकि गोली कर्मचारी के हाथ में लगी थी और उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं मुरथल थाना पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तारी किया है।  

जींद में व्यक्ति की हत्या कर खेत में फेंका शव, मुंह-सिर पर मिले चोट के निशान 

जींद जिले के गांव तलोढ़ा से ढाठरथ रोड पर आज सुबह व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला। मृतक के सिर और मुंह पर चोट के निशान थे। पुलिस को मौके पर खून से सनी ईंट भी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

कांग्रेस की गुटबाजी पर चौटाला का चुटीला प्रहार; कहा- जूतियों में रोज बंटती है खीर, 10 साल हो गए नहीं बना संगठन  

हरियाणा में अगले बैक टू बैक चुनाव हैं। ऐसे सियासी तापमान अभी चढ़ना शुरु हो गया है। इसके साथ सभी दल अपने संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी को लेकर जेजेपी नेता अजय चौटाला प्रदेश की विधानसभाओं में घूम-घूम कर पार्टी में कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इस कड़ी में अजय चौटाला करनाल के इंद्री पहुंचे। यहां जब उनसे कार्यकर्ताओं और पत्रकारों से रूबरू होते हुए अजय चौटाला ने कांग्रेस पर बड़ा ही चुटीला प्रहार किया।

फरीदाबाद के लाल ने किया कमाल, पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में 3 मेडल जीतकर देश का नाम किया रोशन 

दक्षिण अमेरिका के पेरू की राजधानी लीमा में आयोजित पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में फरीदाबाद के रहने वाले मनीष नरवाल ने एक साथ तीन मेडल जीतकर देश  और प्रदेश का नाम रोशन किया। वहीं इसकी सूचना मिलते ही परिजन लड्डू बाटकर खुशी जाहिर की। साथ ही अब बेटे का वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद धूमधाम से इस खुशी को देशवासियों के साथ मनाया जाएगा। 

ऐलनाबाद विधानसभा के दौरे पर देवेंद्र बबली, समाजसेवी मीनू बेनीवाल को लेकर दिया बड़ा बयान 

हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने आज सिरसा के ऐलनाबाद विधानसभा हलके के कई गांवों में लोगों से जनसंवाद किया। इस मौके पर उन्होंने तकरीबन 30 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस मौके पर उनके साथ समाज सेवी मीनू बेनीवाल भी मौजूद रहे।  

फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों में खुशी, मंडी में हुई व्यवस्थाओं से किसान दिखे संतुष्ट 

फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बीते दिनों हुई बरसात से पहले ही किसानों की फसल काफी प्रभावित हुई, लेकिन अब सरकार ने किसानों को राहत दी है। क्योंकि धान की सरकारी खरीद अब शुरू हो चुकी है। वहीं सरकार ने किसानों की फसल का जो मूल्य तय किया। किसान उस से भी काफी संतुष्ट नजर आए।

अंबाला में 3 बच्चों की मां को लेकर व्यक्ति फरार, 10 दिन पहले हुई थी जान-पहचान, जेवर-कैश भी गायब  

अंबाला जिले में पेंटर ने व्यक्ति को काम दिलाने के बहाने उसकी पत्नी से नजदीकी बढा़ई और वह 10 दिन बाद उसकी पत्नी को बच्चों सहित भगा कर ले गया। महिला अपने साथ घर में रखा कैश और सोने के गहने तक ले गई। अब पति ने पुलिस को शिकायत देकर पेंटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

           (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 

            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static