Haryana Weather: हरियाणा में कब थमेगी बारिश, फटाफट जानें ताजा अपडेट...

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 09:39 AM (IST)

डेस्क: बारिश का नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर ताजगी आ जाती है, लेकिन जब आसमान से बरसती बूंदें आफत बनकर गिरे तो हाल बेहाल हो जाता है। पिछले कुछ दिनों से फरीदाबाद समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा। लगातार हुई मूसलधार बारिश ने सड़कों को तालाब और गलियों को नदी में बदल दिया।

वहीं आज राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। दिन के समय तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, जो लगभग 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। 8 सितंबर को हरियाणा में मूसलधार बारिश की संभावना है। इस दिन तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है. बारिश से न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि यह क्षेत्र के जल स्रोतों को भी भर देगी। इस कारण बाढ़ जैसे हालातों का सामना करना पड़ सकता है।

9 सितंबर को ठंडी हवाएं चलने से मौसम में और भी ठंडक आएगी. दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि रात में यह 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 10 सितंबर को मौसम फिर से बदल सकता है। दिन में धूप निकलेगी, जिससे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं शाम को हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static