अंजलि की कमर छूने पर हरियाणा महिला आयोग सख्त, भाटिया बोलीं- दोनों पक्षों को नोटिस भेज फरीदाबाद किया जाएगा तलब
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 12:34 PM (IST)
चंडीगढ़ : हरियाणवी एक्ट्रैस अंजलि राघव की स्टेज पर भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह द्वारा कमर छूने पर महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। अंजलि ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत कर सबूत भेजे थे। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया कि 2 अप्रैल को फरीदाबाद में सुनवाई रखी गई है। दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर फरीदाबाद तलब किया जाएगा। रैपर सिंगर बादशाह के मामले में महिला आयोग के सख्त रवैये के बाद अंजलि ने शिकायत करने की हिम्मत जुटाई।
अंजलि ने कहा कि कुछ माह पहले वह अपने एक गाने के प्रमोशन के लिए लखनऊ गई थी। उस दिन लखनऊ में पहले मंच पर पवन सिंह ने मेरी अनुमति के बिना गलत तरीके से मेरी कमर छुई। बाद में बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया। इसी वजह से उनका दिल्ली रामलीला में सीता का रोल छिन गया। उसने आयोग से आग्रह किया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक कमैंट हटवाए जाएं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)