हरियाणा के नए DGP संधू ने CM से की मुलाकात
punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 08:56 AM (IST)
चंडीगढ़(धरणी):नव नियुक्त हरियाणा पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने अपनी न्युक्ति के बाद देर शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। उन्होंने बताया की उनकी प्राथमिकता हरियाणा में जहां कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने की रहेगी। वही हरियाणा सरकार द्वारा दर्शाई गई सोच कि हर आम नागरिक को यकीन मजबूती से बने व सभी के साथ पुलिस तंत्र न्याय करे की रहेगी।