हरियाणवी कलाकार नवीन नारू गिरफ्तार, महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Dec 05, 2023 - 08:55 PM (IST)

हांसी (संदीप सैनी) : हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर महिला से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी कर ली गई है। हांसी पुलिस ने सोमवार को शहर से ही उनकी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। डीएसपी रविंद्र सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने हरियाणवी कलाकार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से एक गाड़ी भी बरामद की गई है। डीएसपी के अनुसार अभी मामले की जांच जारी है।  

PunjabKesari

गौरतलब है कि पुलिस को दी गई शिकायत में महिला द्वारा आरोप लगाए गए थे कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। महिला ने बताया था कि वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। वह वर्ष 2020 में एक हरियाणवी कलाकार नवीन के संपर्क में आई। उस वक्त वह उससे हिरोइन बनाने और पैसे देने के बहाने दोस्ती की। जिसके बाद वह उसके बहकावे में आ गई। कुछ समय बाद उसने उसे अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी के साथ ही शादी का झांसा देता रहा और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता रहा। इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर हरियाणवी कलाकार ने उसको जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कहा कि यह मामला सहमति का था, लेकिन उसने मुझसे बात करनी छोड़ दी और पैसे देने से साफ मना कर दिया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static