गोहाना में पीएम मोदी के 73वें जन्मदिन पर किया गया हवन, भाजपा पदाधिकारियों ने की लंबी उम्र की कामना

punjabkesari.in Sunday, Sep 17, 2023 - 11:44 AM (IST)

गोहाना(सुनील जिंदल): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यानी रविवार को 73वां जन्मदिन है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनके चाहने वाले व भाजपा कार्यकर्ता भांति-भांति प्रकार से मनाते हैं। उनके चाहने वाले पूरे देश के अलग अलग कोने से प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेलिब्रेट कर उनको बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर सोनीपत के गोहाना में बीजेपी ऑफिस में हवन यज्ञ  कर पीएम मोदी की लम्बी उम्र की कामना की गई। इस दौरान सोनीपत जिले के बीजेपी जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा, उपाध्यक्ष अरुण बडोक व गोहाना मंडल अध्यक्ष सुमित कक्कड़ के अलावा कई बीजेपी नेताओं ने हवन यज्ञ में आहुति डाली।

PunjabKesari

वहीं भाजापा जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन के 73वें वर्षगांठ पर एक सप्ताह तक  सोनीपत जिले अलग अलग कार्यकम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें रक्तदान शिविर लगाकर एक हजार से अधिक युनिट रक्त इकट्ठा किया जाएगा। इसके साथ ही मुफ्त में लोगों के सवस्थ जांच व आखों की जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में चश्में वितरित किए जाएंगे।

इन जन सरोकार कार्यक्रमों के अलाव लोगों को मरणोपरांत अंगदान करने के लिए भी जागरूक किया जायेगा। ताकि उनके द्वारा किया गया अंगदान किसी के काम आ सके। इसके अलावा और भी कई कार्यकम आयोजित किये जायेंगे जो सप्ताह भर चलेंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static