भ्रष्टाचार के आरोप में एचसीएस अधिकारी दिनेश यादव पर गिरी गाज, पद से हुए बर्खास्त

punjabkesari.in Friday, May 27, 2022 - 08:58 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा सरकार ने  एचसीएस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्यवाही की है। हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कुमार ने एक आदेश जारी कर एचसीएस अधिकारी दिनेश सिंह यादव को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले के अपर निदेशक (प्रशासन) एवं विशेष सचिव के तौर पर सेवाएं दे रहे एचसीएस अधिकारी दिनेश सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों के चलते सर्विस रूल 7 के तहत जांच की जा रही थी। आरोप है कि भूमि अधिग्रहण अधिकारी रहते हुए दिनेश यादव भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए थे। साल 2008 में पंचकूला के नानक चंद, सूरजपुर, राजीपुर समेत चार गांव से हुडा ने जमीन अधिग्रहण की थी। भूमि अधिग्रहण अधिकारी रहते हुए दिनेश यादव पर इस दौरान अपने काम में अनियमितता बरतने का आरोप लगा था। जांच में आरोप साबित होने पर उन्हे सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार में मुख्य सचिव संजीव कुमार के द्वारा जारी आदेश के अनुसार एचसीएस दिनेश सिंह यादव को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त किया जा रहा है।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static