“ये राजनीति है इसमें सब कुछ संभव है...” भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर बोले विधायक ईश्वर सिंह

punjabkesari.in Thursday, Mar 07, 2024 - 02:24 PM (IST)

कैथल (जयपाल रसूलपुर): लोकसभा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं और प्रदेश में राजनीति भी करवट लेने लग रही है। पिछले काफी दिनों से गुहला हलके से जेजेपी विधायक ईश्वर सिंह मनोहर लाल के कायल हुए फिरते हैं। कुछ दिनों से वो अपनी पार्टी के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को छोड़कर मनोहर लाल की स्तुति गाने में लगे हैं।

चर्चाएं चल रही है कि ईश्वर सिंह लोकसभा चुनाव के बाद जननायक जनता पार्टी को अलविदा कह भाजपा का पटका पहन सकते हैं, इसलिए आजकल उनका मोह अपनी पार्टी की डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से हटकर मनोहर लाल में अधिक होता जा रहा है, जिसका वो समय-समय पर इजहार भी करते रहते हैं।

इसी कड़ी में गुहला से जेजेपी के विधायक ईश्वर सिंह ज़िला मुख्यालय में आयोजित किए शिलान्यास एवं उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य विशिष्ट अतिथि पहुंचे थे। जिस बीच उन्होंने जमकर मनोहर लाल की तारीफ की और सरकार की दर्जनों जनहितैषी योजनाओं को गिनवाया।

प्रोग्राम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ईश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल काबिले तारीफ काम कर रहे हैं, इसलिए वो उनकी स्तुति गाते हैं, इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह राजनीति है इसमें सब कुछ भी संभव है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static