यमुनानगर: धरने पर बैठे किसान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया भर्ती

punjabkesari.in Saturday, Jan 07, 2023 - 03:43 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित/सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर में गन्ने के दामों में बढ़ोतरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी है। सरस्वती शुगर मिल यार्ड में किसान धरने पर बैठे है। आज किसानों के राष्ट्रीय नेता सरदार गुरनाम सिंह चढूनी धरने पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे किसान की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद मौके पर खड़ी पुलिस उसे अपनी गाड़ी में अस्पताल लेकर गई। 

इस दौरान गुरनाम सिंह ने कहा कि धरने पर प्रशासन एंबुलेंस की व्यवस्था करें। इतनी कड़ाके की ठंड में किसान यहां पर बैठे हैं। अगर कुछ होगा तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वहीं उन्होंने कहा कि गन्ने के रेट में बढोतरी की हमारी मांग बिल्कुल सही है। हमारी ऐसी कोई मांग नहीं है जो सरकार पूरी नहीं कर सकती। मुश्किल इस बात की है कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। किसान कड़ाके की ठंड में बाहर बैठे हैं। या तो सरकार जल्दी मान जाए वरना 10 तारीख को एक बहुत बड़ा फैसला सरकार के खिलाफ लिया जाएगा। जो फैसला सरकार के लिये परेशानी खड़ी कर सकता है। किसान नेता चढ़ूनी ने कहा कि धरना व प्रदर्शन स्थल पर 24 घंटे एंबुलेंस का प्रबंध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले भी सरकार की लापरवाही के कारण 750 किसानों की जान जा चुकी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static