हरियाणा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में लू का प्रकोप जारी, 10 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 03:14 PM (IST)

 

सिरसा: पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और पंजाब तथा हरियाणा के कुछ जिलों में लू का प्रकोप जारी रहने का आसार है। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले कुछ दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ने और लू चलने का अनुमान है। हरियाणा तथा पंजाब में कल से 10 अप्रैल तक लू का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। क्षेत्र में पिछले कुछ दिन से अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ गयी है।

नारनौल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार कर गया तथा गुडगांव 40 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ में 37 डिग्री, अंबाला, करनाल और रोहतक में 38-38 डिग्री , भिवानी तथा सिरसा में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंजाब में बठिंडा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। अमृतसर, लुधियाना, आदमपुर में तापमान 37 डिग्री , पटियाला 39 डिग्री , पठानकोट 38 डिग्री , फरीदकोट 39 डिग्री और गुरदासपुर 36 डिग्री रहा । मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिन तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static