हरियाणा में फिर हुई तेज बारिश, इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें प्रभावित

punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 10:20 PM (IST)

चंडीगढ़ : प्रदेश में रविवार दोपहर बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सिरसा में शाम 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। जमाल गांव में हल्की ओलावृष्टि होने से कपास की फसल को नुकसान पहुंचा। हिसार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और उसके बाद जोरदार बारिश हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने रात 10 बजे तक हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद और कैथल में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस साल हरियाणा में सामान्य से 33% अधिक बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 30 सितंबर तक प्रदेश में 568.4 मिमी बारिश हुई, जबकि औसत 426 मिमी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर तक बारिश के आसार बने रहेंगे, जबकि 8 अक्टूबर से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। उस समय पहाड़ों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलेंगी। फिलहाल अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री के करीब बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंडक महसूस होने लगेगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static