Alert: Haryana में गरज-चमक के साथ इन 13 जिलों में झमाझम बारिश, जानें कब होगी Monsoon की एंट्री

punjabkesari.in Monday, Jun 23, 2025 - 08:27 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। सूबे में मौसम विभाग ने तेज हवा, गरज और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के 13 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून अब हरियाणा से सिर्फ एक हफ्ता दूर है। मानसून की हवाएं इस बार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि बीते दिन रविवार को पानीपत, कैथल, फतेहाबाद और नूंह में बारिश हुई, जबकि बाकी जिलों में बादल छाए रहे। अब अगले 3 से 4 दिनों तक हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है। इस बार मानसून हरियाणा में 28 जून तक पहुंच सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान में मामूली 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अब प्रदेश का औसतन तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। 

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार आज से 25 जून तक हरियाणा के कई जिलों में बारिश के आसार हैं। इस बार मानसून प्रदेश में एक सप्ताह पहले ही आ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मानसून के 28 जून तक हरियाणा पहुंचने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद और बढ़ गई है। मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static