Rain Alert : हो जाएं तैयार! हरियाणा में 4, 5,6, 7 जुलाई को भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 03:14 PM (IST)
हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा में मॉनसून का आगमन हो गया है। कल रात से प्रदेश के अधिकांश जिलों में रुक रुककर हल्की बारिश हो रही है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ मदन लाल खिचड़ ने कहा कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून ने प्रवेश कर लिया है।उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूरा कवर करने में अभी समय लगेगा।कल रात से हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई।हिसार में 10.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश हुई है।
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है आज भी दक्षिण और उत्तरी हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन तक हल्की बारिश रहेगी परंतु 4 से 7 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है। मदन लाल खिचड़ ने कहा कि इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी जिलों हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी में थोड़ी कम बारिश हो सकती है। दक्षिण हरियाणा में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि फसलों के लिए यह बारिश लाभदायक है। धान की रुपाई में इस बारिश से फ़ायदा होगा।बाजरा और अन्य फसलों की भी अब बिजाई हो सकेगी।