इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी को हाइकोर्ट ने भेजा नोटिस, पूर्व मंत्री के बेटे के आत्महत्या मामले में हैं आरोपित

punjabkesari.in Saturday, Aug 05, 2023 - 04:17 PM (IST)

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़) : इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है। दरअसल, पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम राठी के बेटे स्व. जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को अग्रिम जमानत याचिका मिली हुई है। जगदीश नंबरदार के बेटे गौरव राठी ने नफे सिंह राठी की जमानत याचिका रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद नफे सिंह राठी को हाई कोर्ट ने नोटिस भेजा है। इतना ही नहीं, पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार ने गवाहों को डराने धमकाने जैसे गंभीर आरोप नफे सिंह राठी पर लगाए हैं।

शनिवार को पूर्व मंत्री  स्व. मांगेराम के बेटे सतीश नंबरदार ने अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को हाई कोर्ट द्वारा नोटिस भेजे जाने की जानकारी दी। इतना ही नहीं, सतीश नंबरदार ने नफे सिंह राठी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके बड़े भाई की आत्महत्या के मामले में गवाहों को डराया जा रहा है। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए सभी गवाहों को पुलिस प्रोटेक्शन दिलवाने की मांग भी की है।

बता दें कि 11 जनवरी 2023 को प्रदेश के पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे जगदीश नंबरदार ने आत्महत्या कर ली थी। जगदीश नंबरदार केई आत्महत्या के मामले में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर आरोप लगा था। नफे सिंह राठी और उनके भांजे सोनू पर जगदीश नंबरदार को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में 24 जनवरी को नफे सिंह राठी की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने मंजूर कर ली थी। जिसके बाद अब जगदीश नंबरदार के बेटे ने नफे सिंह राठी की जमानत रद्द करने के लिए रिव्यू पिटिशन दाखिल की है। इस मामले की अगली तारीख 20 सितंबर है। अब देखना होगा कि हाईकोर्ट इस संबंध में क्या निर्णय लेता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static