हिसार स्वास्थ्य विभाग की टीम का बठिंडा में छापा, मशीन से भ्रूण लिंग जांचने का पर्दाफाश, 2 काबू

punjabkesari.in Tuesday, Jun 14, 2022 - 03:06 PM (IST)

हिसार : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बठिंडा (पंजाब) के परसराम नगर में छापा मारकर भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्वास्थ्य विभाग हिसार की टीम ने गर्भवती साथ ले जाकर लिंग जांच करने का दावा करने वाली दाई और खुद को डॉक्टर बताने वाले ट्रक ड्राइवर को मौके पर धर दबोचा। टीम ने उनसे 23 हजार रुपए बरामद किए। दोनों एक घर के अंदर ही भ्रूण लिंग जांच कर रहे थे। बठिंडा पुलिस ने दोनों के खिलाफ पी.एन.डी.टी. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

पी.एन.डी.टी. नोडल ऑफिसर डॉ. प्रभु दयाल और ए.एस.एम.ओ. डॉ. कॉमिद मोंगा ने बताया कि हमें पता चला कि बठिंडा में एक दाई और अन्य मिलकर भ्रूण लिंग जांच गिरोह चला रहे हैं। हमने एक गर्भवती को बोगस ग्राहक के रूप तैयार किया। फिर टीम अजय और सहायक अंकित के साथ बठिंडा में पहुंची। प वहां दाई राजपाल कौर मिली और बात करने पर उसने 23 हजार में लिंग जांच करवाने का सौदा किया। फिर वह गर्भवती को पास के एक मकान में ले गई। वहां मौजूद चरणजीत सिंह ने खुद को डॉक्टर बताते हुए लिंग जांच की और महिला को बताया कि आपकी कोख में लड़का है। इशारा पाते ही टीम ने मौके से दाई और जांच करने वाले चरणजीत को धर दबोचा। टीम ने मौके से बी.पी. यंत्र, सैनिटाइजर, की-बोर्ड और एक टैब बरामद किया।

टीम ने पूछताछ कि तो आरोपियों ने बताया कि हमने कुछ समय पहले यू-ट्यूब पर भ्रूण लिंग जांच करने वाली एक वीडियो देखी थी। उनके पास जांच के लिए कोई मशीन नहीं थी। मगर गिरोह सदस्य महिलाओं को झांसा देते थे कि हमारे पास मशीन - है। जांच के दौरान टैब में यू-टयूब से अपलोड की गई भ्रूण की एक वीडियो दिखाई जाती थी, जिसमें बच्चा पेट के अंदर गतिविधियां करता दिखाई देता था। गर्भवती को यकीन हो जाता था कि सही में मशीन से भ्रूण लिंग जांच की है। बठिंडा थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों को तलाश रही है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static