दुष्कर्म के आरोपी के बचाव में आया परिवार, पहले महिला इंस्पेक्टर की फाड़ी वर्दी फिर दांतों से एक पुलिसकर्मी का चबाया अंगूठा
punjabkesari.in Friday, May 13, 2022 - 06:18 PM (IST)

हिसार: हरियाणा की हिसार पुलिस पर पंजाब में हमला हो गया। मामला पंजाब के फाजिल्का क्षेत्र के जलालाबाद के चक्क बजिदा गांव का है। जहां पुलिस दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई थी। तभी आरोपी के बचाव में उसका परिवार आ गया। जैसे ही घर में सो रहे दुष्कर्म के आरोपी सोनू को पुलिस ने दबोचा तभी उसके पिता, बहनों व अन्य परिजनों ने पुलिस के साथ मारपीट करना शुरू कर दी औऱ आरोपी को मौके से भगा दिया।
इस दौरान परिवार के सदस्यों ने महिला इंस्पेक्टर सरोज की वर्दी भी फाड़ दी और एक पुलिस कर्मी का अंगूठा भी हमलावरों ने दांतों से चबा लिया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र, सोनू, महेंद्र की दोनों बेटियां व चार अन्य समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दरअसल, 4 जनवरी, 2022 को हिसार पुलिस ने एक महिला की शिकायत की आधार पर गांव चक्क बजिदा निवासी सोनू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। तभी से आरोपी फरार था। लेकिन जब हिसार पुलिस सोनू को गिरफ्तार करने के लिए जलालाबाद के चक्क बजिदा में उसके घर पर पहुंची तो उसपर हमला हो गया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

US जनरल मिले की चेतावनी- ताइवान पर हमले की फिराक में चीन ! स्थिति पर अमेरिका की पैनी नजर

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में CM जयराम ने रखा HP सरकार का रिपोर्ट कार्ड, विस चुनावों को लेकर बनी रणनीति

लूटपाट व छीना झपटी करने वाले गिरोह के 4 आरोपी काबू

ENG v IND : शतकीय पारी खेलने के बाद जडेजा ने कहा- इंग्लैंड में शतक हमेशा विशेष होता है