हुड्डा सरकार के 3 रेल प्रोजेक्टों पर संकट, हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद लाइन रद्द

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 03:49 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में कोई नई रेल लाइन तो क्या स्वीकृत होनी थी, पूर्व हुड्डा सरकार में स्वीकृत लाइनों को भी प्रदेश सरकार शुरू नहीं करवा पाई। सरकार की बेरुखी कहें या फिर कोई अन्य कारण केन्द्र ने हिसार-अग्रोहा-फतेहाबाद रेल परियोजना को रद्द कर दिया है। नीति आयोग की नई पालिसी के कारण दिल्ली-नूंह-अलवर और यमुनानगर-चंडीगढ़ रेल परियोजनाएं कभी भी रद्द हो सकती है।

नीति आयोग की नई पॉलिसी के अनुसार हरियाणा सरकार से मुफ्त में जमीन मांगी गई थी लेकिन सरकार ने आज तक कोई जवाब नहीं दिया। यह जानकारी कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा में हरियाणा की रेल परियोजनाओं पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा था। उनके सवाल के जवाब में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राजन गोहेन ने यह जानकारी दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static