पांचवी कक्षा से लेफ्टिनेंट बनने के सपने को किया पूरा, घर आने पर बेटे का हुआ जोरदार स्वागत

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2024 - 05:49 PM (IST)

होडल (हरिओम भारद्वाज): उपमंडल होडल की आदर्श कालोनी निवासी मास्टर छुटटन लाल के पौत्र आदित्य अग्रवाल ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पुरे  क्षेत्र और शहर का नाम रोशन किया। इसी ख़ुशी में शहर के लोगों ने लेफ्टिनेंट बने आदित्य अग्रवाल का शहर के लोगों ने जोरदार स्वागत करते हुए खिली जिप्सी में और डीजे बेंड बजे के साथ होडल के बाबड़ी मोड़ से शहर  होते हुए अपने आवास आदर्श कालोनी में पहुंचे।

शहर के लोगों ने आदित्य अग्रवाल का जगह जगह पर फूलमालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। जब खुली जिप्सी में लेफ्टिनेंट बने आदित्य अग्रवाल हाथ जोड़कर शहर से होते हुए अपने आवास पर जा रहे थे तो शहर के लोग एक गर्व महसूर कर रहे थे और आदित्य के घर पर भी ख़ुशी का माहौल था और शहर के लोग उनके घर पर भी पहुंचे और साल उढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता देकर सगत किया।

PunjabKesari

होडल शहर में उस समय भारी  ख़ुशी  का माहौल था जब शहर के एक वेश्या समाज का एक बेटा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने गाँव होडल पहुंचा तो लोग खुशी से झूम उठे। इसी ख़ुशी को लेकर शहर के लोगों ने आदित्य अग्रवाल के स्वागत में एकत्रित होकर बाबड़ी मोड़ से आदित्य अग्रवाल को फूल मालाएं पहनाकर बेंड बाजे और डीजे युवाओं ने सैंकड़ों बाइकों खुली जिप्सी में बैठाकर शहर होते हुए उनके आवास आदर्श कालोनी तक लाया गया। आदित्य के घर पर भी उनका स्वागत करने के लिए सैंकड़ों की संख्या में शहर के महिला पुरुष और क्षेत्र के पांच सरपंच पहुंचे और आदित्य का स्वागत किया। 

आदित्य अग्रवाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर अपने शहर, क्षेत्र और अपने दादा दादी और माता पिता का नाम रोशन किया है। आदित्य होडल की अग्रवाल कालोनी निवासी मास्टर छुटटनलाल आली वालों के पौत्र और आदित्य के पिता मुकेश अग्रवाल हरियाणा पर्यटन में एसडीओ के पद है। जब इस बारे में सेना में लेफ्टिनेंट बने आदित्य अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा की आज उनको बहुत खुशी है क्योंकि आज उनके शहर के लोगों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया है वह शहर के लोगों को का धनयवाद करते हैं। उन्होंने कहा की सेना लेफ्टिनेंट बना है यह एक नौकरी नहीं है यह देश की सेवा है। उन्होंने बताया की उनके दिल में जब वह पांचवी कक्षा में पड़ता था उसी समय से सेना में भर्ती होना चाहता था क्योंकि देश की सेवा करना उनके दिल में भाव था क्योंकि वह देश के जवानों की कहानिया पढता था और जहां भी उनको सेना का जवान दिखाई देता था तो वह उनके पास जाकर उनके बात करता था और किस तरह से सेना में भर्ती होना पड़ता है इस बारे में भी उनके जानकरी लेता था। 

PunjabKesari

आदित्य ने बताया की  उन्होंने दसवी, बारहवीं की पढाई सैक्टर-17 फरीदाबाद एमवीएन स्कूल से पास की थी इसके बाद उन्होंनें एनडीए की परीक्षा वर्ष 2020 में दी थी जिसमें वह सफल हो गये। उसके बाद उनका एनडीए में चयन हो गया। जिसमें उन्होंनें तीन साल की ट्रेनिंग खडकवासला, पूने से की थी उसके बाद उन्होंनें एक साल की ट्रेनिंग इंडियन मिलट्री एकडेमी देहरादून से की थी जिसमें 8 जून की पासिंग आउट परेड में वह लेफ्टिनेंट बन गये। उन्होंने बताया की वह देश की सेवा करने के लिए हर समय तैयार रहेगें। 

उन्होंने बताया की उनके दादा मास्टर छुटटन लाल से भी उनको सेना में भर्ती होने की प्रेरणा मिली और वह भी चाहते थे की उनका पौत्र सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करे और वह अपने दादा के सपने को कभी बेकार नहीं जाने देगा। उन्होंनें समाज के बच्चों से अपील करते हुए कहा की हर नौजवान के दिल में देश की सेवा करने का भाव  होना जरुरी है और देश की सेवा करने के लिए तत्पर त्यार रहना चाहिए और हर नौजवान को सेना में अधिक से अधिक जाना चाहिए। आदित्य के स्वागत में पहुंचे शहर के लोगों ने भी कहा की आज उनको आदित्य पर गर्व है क्यों की उन्होंने सेना के इस उच्च पद पर तेनात होकर अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static