होली खेलते जेब में न रखें 500 व 2000 के नोट

punjabkesari.in Saturday, Mar 11, 2017 - 12:20 PM (IST)

गुड़गांव(ललिता):अगर होली मनाने से पहले जेब में 500 और 2 हजार रुपए का नोट रखा है तो सावधान हो जाइए। अगर होली खेलते समय 500 और 2 हजार के नोट पर रंग लगा तो नोट बेकार माना जाएगा। रंग लगे 500 रुपए और 2 हजार के नोटों को बैंक स्वीकार नहीं करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार पता लगा है कि होली खेलते समय जेब में रखे 500 और 2 हजार के नोट यदि रंग गए तो इन्हे चेंज करवाने के लिए लोगों को रिर्जर्ब बैंक ऑफ इंडिया की ही ब्रांच पर जाना होगा। इस क्रम में परेशानियों तो होंगी ही साथ ही अधिक रंगे नोट को बदलने की भी कोई गांरटी नहीं होगी। ऐसे में लोगों को चाहिए कि होली खेलने से पहले अपनी जेब में रखा 500 और 2 हजार रुपए का नोट जेब से निकालकर अलग रख दें। जेब में रुपए हों तो रंग न डालें।

आर.बी.आई. ने दी बैंकों को गाइडलाइन
आर.बी.आई. ने क्लीन नोट प्रक्रिया के तहत बैंकों को गाइडलाइन दी है और रंग लगे नोटों को न लेने की हिदायत भी दी है। जिसमें रंग लगे और पेन से लिखे नोट को लेने से भी मना किया है। इस बारे में पंलाब एंड सिंध बैंक के प्रबंधक हर्षवर्धन गर्ग ने बताया कि आरबीई की इस गाइडलाइन के अनुसार पेन चला हुआ और रंग लगे नोट को बैंक में स्वीकार न करने को लेकर सख्त हिदायत दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static