Haryana Top10 : हरियाणा सरकार के 9 साल पूरे होने पर करनाल में आज होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैली, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Wednesday, Nov 01, 2023 - 10:13 PM (IST)

डेस्क : देश के गृह मंत्री अमित शाह कल करनाल दौरे पर हैं। उनका ये कार्यक्रम काफी खास है, क्योंकि हरियाणा सरकार के 9 साल पूरे हो चुके हैं और अब हरियाणा सरकार अपने 9 साल के कामकाज को लेकर जनता के बीच अंत्योदय कार्यक्रम के जरिए आ रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित शाह रहेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम मनोहर लाल करेंगे। ये कार्यक्रम करीब 11 बजे शुरू होगा। इसका तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पुलिस के आला अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रहे हैं। दशहरा ग्राउंड के आस पास का इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है।

भूपेंद्र हुड्‌डा बोले- कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों को देंगे MSP की कानूनन गारंटी व 6 हजार बुढ़ापा पेंशन

2024 चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो रही है। आज हरियाणा दिवस पर कांग्रेस ने रादौर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली का आयोजन कर कही न कही सरकार को भी सकते में ला दिया है।

हरियाणा दिवस पर रोजगार दिलाने और नशे के खिलाफ शुरू हुई AAP की जन आक्रोश यात्रा

हरियाणा दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने जन आक्रोश यात्रा शुरू कर दी है। बेरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने इसकी शुरुआत करवाई है।

सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना, बोले- महिला विरोधी है भाजपा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में नीचे से पहले नंबर पर हैं।

गृहमंत्री विज ने खड़काए एसपी व कमिश्नर के फोन, कहा- बलात्कार पीड़िता न्याय के लिए भटके व दोषी आजाद घूमें ये बर्दाश्त नहीं

गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भले ही जनता दरबार लगाना बन्द कर दिया हो, लेकिन हरियाणा के कोने कोने से उनके घर उम्मीद लेकर जो लोग पहुंचते हैं उन्हें कौन रोके। 

खुशखबरी! त्योहारी सीजन में कर्मचारियों व पत्रकारों को मिला 'मनोहर' तोहफा, इन योजनाओं में मिलेगी कैशलेस सुविधा

हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंत्योदय परिवारों को बड़ी सौगात देते हुए 1.80 लाख रुपए से 3 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वर्ग के परिवारों को आयुष्मान/ चिरायु योजना का लाभ देने की शुरुआत की है। 

नवीन जयहिंद पूछेंगे केजरीवाल और भगवंत मान से सवाल, 5 नवंबर से SYL पर धर्म युद्ध का किया ऐलान

आम आदमी पार्टी हरियाणा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में जय हिंद सेना के प्रमुख नवीन जय हिंद ने एस वाई एल के मुद्दे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। 

जेल का कमरा बनवाने की बजाय अंबाला कैंट की सड़कें बनवा लें अनिल विज : दीपेंद्र हुड्डा

राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने आज कई कार्यक्रमों के जरिये कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने कहा सरकार ने साढ़े 9 साल में कोई काम नहीं किया, जनता परेशान है। 

ऑनलाइन सामान मंगवाते थे कस्टमर और कंपनी का टीम लीडर रख लेता था पार्सल, 17 दिन में 85 लाख रुपए के गबन का आरोप

ई-कॉमर्स कंपनी के टीम लीडर द्वारा 17 दिन में 85 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कंपनी के सुपरवाइजर बलवान सिंह की शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अमित से 108 (आईफोन, एंड्रॉयड फोन) 3 स्मार्ट वॉच, लैपटॉप सहित ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े व जूतों से भरे बैग की रिकवरी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

सरकार आने पर हम दो उप-मुख्यमंत्री बनाएंगे, एक पिछड़ा वर्ग और एक अनुसूचित समुदाय से : अभय चौटाला

इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव और ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने यहां प्रेस वार्ता कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा सरकार के 9 साल पूरे होने पर बताई गई 9 बड़ी उपलब्धियों के जवाब में कहा कि भाजपा सरकार ने 9 सालों के राज में 9 बड़े घोटाले किए हैं, उनको भी जनता को बताना चाहिए था और उनकी जांच भी करवाई जानी चाहिए।

Haryana : हवा में घुल रहा है जहर, 300 के आस पास है करनाल का AQI

लगातार एक्यूआई बढ़ रहा है जिसके चलते वातावरण प्रदूषित हो रहा है। हरियाणा के कई जिले तो रेड जोन में आ गए हैं। अलग-अलग जगह का एक्यूआई अलग-अलग है जो पराली, पटाखे जलाने से बढ़ता है जिसके कारण हवा में जहर घुल जाता है और सांस लेने में दिक्कत होती है...

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static