गृह मंत्री विज का अब नहीं लगेगा जनता दरबार, सीएम की अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के बाद लिया फैसला
punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 09:10 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का अब जनता दरबार नहीं लगेगा। उन्होंने सीएम मनोहर लाल द्वारा अधिकारियों की 2 घंटे ड्यूटी लगाने के बाद फैसला लिया है। अब अपने गृह जनपद में ही लोगों की समस्याएं सुना करेंगे।
सीएम के फैसले का विज ने किया स्वागत
अनिल विज ने कहा कि हम मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते है। उन्होंने रोजाना 2 घंटे अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। प्रतिदिन अधिकारी 11 से 1 बजे तक लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। विज ने कहा कि उनका लंबे समय से मांग थी कि ऐसा नियम लागू किया जाए। अब शनिवार को अपना जनता दरबार नहीं लगाएंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)