महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद
punjabkesari.in Sunday, May 14, 2023 - 02:47 PM (IST)

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट ने छुट्टी के बाद अपने कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और जांच में जुट गई। मृतक से सुसाइड नोट भी मिला है।
जानकारी के मुताबिक गांव खेड़ा निवासी 45 वर्षीय अशोक खेड़ा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगा लिया। मृतक अशोक का एक लड़का व एक लड़की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)