हनीट्रैप में फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 महिलाओं सहित 1 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 11:37 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : अपने मकान पर ले जाकर संबंध बनाने का झांसा दे हनीट्रैप में फंसाने के गिरोह का शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हनीट्रैप मामले में तीन महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आराेपी उत्तर प्रदेश के पठेड, सरदेहडी सुघमाजरी व आजादनगर के बताए जा रहे है। आरोपित महिलाओं ने एक युवक को फंसाया और उसकी वीडियो बनाकर 90 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करावा लिए। युवक की शिकायत के बाद मामला खुलता चला गया। वहीं चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। 

सदर थाना जगाधरी क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक अपने किसी काम से एक्टिवा पर छछरौली गया था। जब वहां से लौट रहा था, तभी मानकपुर के पास उसे आरती व निर्मला मिली, जिन्होंने युवक से लिफ्ट मांगी। जैसे ही युवक ने एक्टिवा रोकी तो सोनिया उसके साथ बैठ गई। जिसने कहा कि उसे आजादनगर जाना है। इस दौरान सोनिया ने उससे बातचीत शुरू कर दी और उसके साथ समय बिताने के लिए कहा। जिस पर वह तैयार हो गया। आरोपी महिला उसे अपने साथ आजादनगर कॉलोनी में एक मकान में लेकर गई। जहां पर दोनों संबंध बना रहे थे। तभी योजना के तहत निर्मला, आरती व उसका पति विजय कुमार वहां पर पहुंच गए। उन्होंने युवक के साथ मारपीट की। उसकी नग्न अवस्था में वीडियो बनाई। उसकी जेब से पर्स निकाल लिया और दो लाख रुपये मांगे। रुपये न देने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घबराकर युवक ने अपने मोबाइल से अलग-अलग कर गूगल पे के माध्यम से 90 हजार रुपये आरोपियों  के खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने उससे लिखवा लिया कि उसने ब्याज पर रुपये लिए थे, जो उसने वापस किए हैं। 

दर्जनों लोगों को कर चुके ब्लैकमेल आरोपी 

पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह आरोपी दर्जनों लोगों को ब्लैकमेल कर चुके हैं। गिरोह में शामिल महिलाएं 40 से 50 वर्ष की आयु वाले लोगों ही फंसाती है। यह लोग शर्म के मारे किसी को कुछ बता नहीं पाते। जिस वजह से इस गिरोह के विरुद्ध कोई शिकायत भी नहीं करता। इनका इसी तरह से यह धंधा चल रहा था। यह लोगों के डेबिट कार्ड तक छीन लेते। उससे पिन लेते और खाते से रुपये भी निकाल लेते। 


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static