रेवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Friday, Oct 31, 2025 - 04:49 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर शुक्रवार को गांव मूंदी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब रेवाड़ी से डहीना जा रही एक बाइक और डहीना से रेवाड़ी आ रही एक कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। 

खोल थाना पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार को भी भारी नुकसान पहुंचा। हादसे में बाइक सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा बाइक सवार रोहित और कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

PunjabKesari

मृतकों की पहचान गांव बुढ़ौली निवासी 26 वर्षीय साहिल, 22 वर्षीय प्रशांत और 53 वर्षीय ओमप्रकाश के रूप में हुई है। तीनों आपस में चचेरे भाई और चाचा-भतीजे थे। सभी शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static