KMP हाईवे पर मौत का मंजर, ट्रक के कैबिन में लगी भयानक आग में जिंदा जल गया चालक, जांच जारी

punjabkesari.in Monday, Jul 06, 2026 - 03:09 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत से गुजरने वाले KMP हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां 2 ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद एक ट्रक के कैबिन में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक कैबिन से बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी बाबर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि KMP हाईवे पर दो ट्रकों के बीच इतनी भीषण टक्कर हुई थी कि ट्रक का कैबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कैबिन को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय चालक को निकलने का मौका नहीं मिल पाया और वह जिंदा जल गया। 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान बाबर निवासी समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है।

वहीं सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।फिलहाल खरखौदा थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static