अंबाला छावनी : धमाके के बाद खंडहर में तब्दील हुआ मकान, एक की मौत 6 घायल, प्रशासन में हड़कंप
punjabkesari.in Saturday, Nov 11, 2023 - 06:41 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : देर रात अंबाला छावनी में एक धमाका हुआ, जिसके बाद अंबाला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधिकारियों सहित एसडीएम भी पहुंचे। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और 6 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से दो को पीजीआई रेफर किया गया तो चार का उपचार शहर के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। सुबह होते ही बॉम्ब डिफ्यूजल सहित कई टीमें मौके पर पहुंची और वहां पर बिखरे हुए समान की गहनता से जांच पड़ताल कर सामान को कब्जे में लिया। फिलहाल इस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है।
देर रात अंबाला छावनी के न्यू शक्ति नगर में धमाके के बाद एक मकान खंडर में तब्दील हो गया। मौके पर मौजूद 7 लोगों में से 1 की मौत हो गई। जिसके बाद आज बॉम्ब डिफ्यूजल सहित कई टीमें मौके पर पहुंची और धमाका कैसे और किससे हुआ वो जानने के लिए वहां पर बिखरा हुआ एक-एक कतरा कब्जे में लिया।
एसएचओ जगदीश कुमार थाना महेश नगर ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात धमाका यह हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। आज सुबह कई टीमें मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए गए हैं। यहां से एक लैपटॉप भी कब्जे में लिया गया है। फिलहाल ब्लास्ट होने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)