बदल गया HCS परीक्षा का मिजाज! 4 की जगह हुए 6 पेपर, जानें कब आएगा रिजल्ट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 01:34 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सर्विसेज (एचसीएस) सहित संबद्ध 102 पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा में 80 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने पहली बार परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तर्ज पर आयोजित की।`

पहले कुल चार पेपर होते थे लेकिन इस बार यूपीएससी के पैटर्न के अनुसार छह पेपर हुए। परीक्षा में शामिल रहे अभ्यर्थियों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहली बार जो बदलाव हुआ है वह बेहतर रहा।परीक्षार्थी कैथल के अरविंद कुमार, रोहतक के साहिल और महेंद्रगढ़ के धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तय पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे गए थे इसलिए अधिक परेशानी नहीं हुई। कुल 600 अंकों के छह पेपर हुए।

कुल 1277 में से 1197 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अब अगस्त या सितंबर महीने में नतीजा आने के बाद परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों का साक्षात्कार होगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static