इंसानियत शर्मसारः फ्लाईओवर के पास मिला आठ माह बच्ची का भ्रूण, नोच रहे थे कुत्ते

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2020 - 01:33 PM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो) : शहर के बसई फ्लाईओवर के पास एक आठ माह की बच्ची का भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। भ्रूण मिलने की सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भ्रूण को यहां किसने फेंका है। आपको बता दें कि गुडग़ांव में यह कोई पहला मामला नहीं है और इससे पहले भी कई भ्रूण पाए जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक वीरवार की शाम को बसई फ्लाईओवर के पास निर्माणाधीन साइट के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे।

लोगों ने देखा की कुछ कुत्ते कपड़े में लिपटी किसी वस्तु को नोच रहे हैं। लोगों ने कुत्तों को भगाकर देखा तो उसमें एक बच्ची का भ्रूण लिपटा हुआ था। इस मामले की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सेक्टर-10ए पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, भ्रूण बच्ची का था व करीब आठ माह का था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static