पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार, अदालत में पेश कर भेजा जेल

punjabkesari.in Sunday, Nov 21, 2021 - 01:54 PM (IST)

सोनीपत : जिले में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ शहर के तारा नगर में रहता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी पूनम की शादी बिहार के बेगूसराय के गांव गरारा के शत्रुघ्न के साथ की थी। वह दर्जी का काम करता है। वह उनकी बेटी पर शक करता था। जिसके चलते परिवार में कलह रहता था। इसी के चलते उसने उसकी बेटी की हत्या कर दी थी। आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया गया था। इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static